main page

अपनी शादी की अफवाह पर प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर बताया सच

Updated 02 May, 2018 11:52:52 AM

बाॅलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर असम पहुंची। प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में उन्होंने हाथ में एक ब्रेसलेट पहना था जिसे लोग मंगलसूत्र समझने लगे। जिसके बाद उनके गुपचुप शाद

मुंबई: बाॅलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर असम पहुंची। प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की।

 

 

Bollywood Tadka

 

तस्वीर में उन्होंने हाथ में एक ब्रेसलेट पहना था जिसे लोग मंगलसूत्र समझने लगे। जिसके बाद उनके गुपचुप शादी करने की खबरें सामने आने लगी।

 

Bollywood Tadka

 

लेकिन जल्द ही प्रियंका ने मंगलसूत्र बताए जा रहे ब्रेसलेट के क्लोज तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा यह एक अफवाह है। जब भी मेरी शादी होगी मैं सभी को बताऊंगी, ये सब गुपचुप नहीं होगा।

 

Bollywood Tadka

 

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने ने कहा कि मैं शादी जरुर करूंगी और बच्चों की क्रिकेट टीम पैदा करना चाहती हूं। लेकिन इसके लिए मुझे सही इंसान की तलाश है।

 

 

 

 

बता दें कि प्रियंका जल्द ही सलमान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी।

:

Priyanka chopramarriagerumoursclear picturemangaksutra

loading...