फॉर्मर सूट्स की स्टार मेघन मार्कल प्रिंस हैरी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। प्रिंस हैरी और मेगन इस शादी के बाद ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाएंगे। इस शाही शादी में कई मेहमान पहुंचे।वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनको इस शाही शादी का खास न्यौता मिला था। शाद
20 May, 2018 12:42 PMमुंबई: फॉर्मर सूट्स की स्टार मेघन मार्कल प्रिंस हैरी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं।
प्रिंस हैरी और मेगन इस शादी के बाद ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाएंगे। इस शाही शादी में कई मेहमान पहुंचे।
वहीं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनको इस शाही शादी का खास न्यौता मिला था।
शादी के दौरान प्रियंका की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं। प्रियंका के रॉयल लुक को लोगों ने काफी पंसद किया।
इस शाही शादी में प्रियंका की वीडियोज और तस्वीरों ने काफी सुर्खियां बटौरी।
इस दौरान प्रियंका ने बेहद खूबसूरत फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट पहना हुआ था।
प्रियंका का लेवेंडर कलर का यह खूबसूरत ड्रेस विविएन वेस्टवुड ने डिजाइन किया था।
इस ड्रेस में वह बेहद प्यारी नजर आ रही हैं। इंटरनेशनल मीडिया में भी प्रियंका के इस शाही अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है।
बता दें कि मेघन मार्कल प्रिंस हैरी की शाही शादी के बारे में बात करें तो उनकी शादी को यादगार बनाने के लिए कई तरह के खास इंतजाम किए गए।
शादी के स्टेज पर फूलों की सजावट से लेकर खानपान तक सबकुछ एकदम खास था।
शादी की तैयारियों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। बताया जा रहा है कि शादी में 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का खर्च किए गए।
खबरों के मुताबिक शादी में 27 लाख डॉलर (करीब 18.9 करोड़ रुपये), सुरक्षा पर लगभग 4 करोड़ डॉलर का खर्च किए गए थे।