जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से बॉलीवुड में काम करने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा पिछले दो साल से हॉलीवुड में सक्रिय हैं। इंटरनेशनल टीवी शो‘
12 Apr, 2017 10:02 AMमुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से बॉलीवुड में काम करने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा पिछले दो साल से हॉलीवुड में सक्रिय हैं। इंटरनेशनल टीवी शो‘क्वांटिको’की सक्सेस के बाद अब इन्हें घर-घर में पहचाना जाना जाने लगा है।
वहीं, उनकी हॉलीवुड डेयू बेवाच भी कुछ ही टाइम में रिलीज होने वाली है। प्रियंका का अभी बॉलीवुड छोडऩे का कोई मन नहीं है। प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाऊस ने‘पिंक’मूवी के डायरेक्टर अनिरुद्ध रॉय चौधरी को साइन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, इसका ऑफिशयल अनाउंसमेंट प्रियंका के अमेरिका से लौटने के बाद ही किया जाएगा कि वो फिल्म में कैमियो करेंगी या लीड रोल।