main page

हादसे का शिकार हुई प्रियंका ने ट्वीट कर अपनी सेहत की दी जानकारी

Updated 16 January, 2017 12:57:11 PM

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी।

न्यूयॉर्क: भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। टीवी शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर गिरने की वजह से चोटिल हुई अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। अभिनेत्री फिलहाल अपने घर पर आराम कर रही हैं और जल्द ही इस टीवी शो की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगी।

प्रियंका ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को ट्विटर पर धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा, ‘‘आप सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं जल्द ही ठीक होकर काम पर लौटने की उम्मीद कर रही हूं। बहुत प्यार।’’ अभिनेत्री को अस्पताल से कुछ घंटे बाद ही छुट्टी मिल गई थी।

:

priyanka choprafansquanticoaccident

loading...