main page

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में मां को की बर्थडे विश

Updated 18 June, 2017 04:34:26 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर विश किया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी मां मधु चोपड़ा ने ट्विटर पर विश किया है। उन्होंने अपनी मां मधु चोपड़ा के लिए दिल जीत लेने वाला संदेश साझा किया है और प्रियंका ने अपनी मां के साथ सैल्फी लेते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। इस फोटो में दोनों बेहद सिम्पल लुक में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने मां को विश करते हुए लिखा है- “हैप्पी बर्थडे मां। आप पूरी तरह मेरे लिए चट्टान की तरह हैं। मुझे ईमानदारी और मूल्यों के पाठ पढ़ाने के लिए आपको धन्यवाद। बहुत-बहुत प्यार।” प्रियंका ने अपनी मां मधु के साथ कंपनी पर्पल पेब्बल पिक्च के साथ फिल्म निर्माण में कदम रखा है। प्रियंका इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आ चुकी हैं।

 

:

Priyanka chopraMadhu Chopra

loading...