main page

ब्रिटेन की शाही शादी में अंग्रेजी ड्रेस पहन ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले-साड़ी पहननी चाहिए थी

Updated 23 May, 2018 12:49:57 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। शादी में वह विवेन वेस्टवुड सूट पहने हुए बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं। वैसे उनके शाही अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और उनके रॉयल लुक ने काफी तारीफे भी बटौरीं लेकिन कुछ एेसे यूजर्स भी हैं जिनको उनका अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल साइट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते दिनों प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी अटेंड करने पहुंची थीं। शादी में वह विवेन वेस्टवुड सूट पहने हुए बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं।

Bollywood Tadka

वैसे उनके शाही अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया और उनके रॉयल लुक ने काफी तारीफे भी बटौरीं लेकिन कुछ एेसे यूजर्स भी हैं जिनको उनका अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल साइट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। 

Bollywood Tadka

यूजर्स उन्हें ये कहकर ट्रोल कर रहे हैं कि उनको शाही शादी में साड़ी पहननी चाहिए थी। अलोम बोगरा नाम के एक यूजर ने लिखा कि दुनिया भारत के साड़ी कल्चर को अपना रही हैं। आप भारतीय नारी की ड्रेस पहनकर भी जा सकती थी।

Bollywood Tadka

वहीं जया जेटली नाम की एक यूजर ने प्रियंका की पोशाक पर दुख जताया और कहा कि वह सुंदर साड़ी पहनकर आजाद और आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित कर सकती थी।

Bollywood Tadka

अंजलि गुप्ता नाम की एक यूजर ने लिखा कि प्रियंका को कुछ बेहतर पहनना चाहिए था.. साड़ी यां कुछ और..।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रियंका की ड्रेस को लेकर मीडिया यूजर्स से कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वैसे एेसी पहली बार नहीं है जब वह लोगों के निशाने पर आई हों। पहले भी वह कई बार अपनी ड्रेसेस की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। 

Bollywood Tadka

 

:

priyanka chopraenglish dressattending weddingprince harrymeghan markletrolledsocial media

loading...