main page

आखिर क्यों प्रियंका को फ्लाइट में वॉशरुम जाने से कर दिया मना...

Updated 23 January, 2017 04:29:50 PM

देश-विदेश में जातिवाद और रंगभेद ये आज के जमाने में भी लोगों को झेलना पड़ रहा है

मुंबई: देश-विदेश में जातिवाद और रंगभेद ये आज के जमाने में भी लोगों को झेलना पड़ रहा है।  हाल ही में इसका ताजा उदाहरम बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका के साथ हुआ। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में प्रियंका चोपड़ा ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें उनके जातिवाद और रंगभेद के कारण बहुत मुश्किलों का सामना करना पढ़ा। 

यूरोप से न्यूयॉर्क जाने वाली फ़्लाइट में जब प्रियंका ने वॉशरूम जाना चाहा तो क्रू मैंबर ने मना कर दिया, सिर्फ उनके रंग की वजह से। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ फर्स्ट क्लास के लिए हैं, और वह फर्स्ट क्लास में सफर नहीं कर रही। लेकिन यह पूरी तरह से उनकी त्वचा के रंग के आधार पर था।

सुत्रों के मुताबिक उन्हें जल्द ही अपनी गलती का एहसास हुआ और इसके लिए उन्होंने माफी मांगी। प्रियंका के साथ ये कोई पहली बार नहीं था पिछले साल Emmy मैगजीन में प्रियंका ने बताया कि ये मुसीबत उन्हें अमरीका में भी सहनी पढ़ी। बचपन में जब वह स्कूल जाती थी तो कुछ शरारती लड़कियां उन्हें उनके रंग के कारण बर्राउनी कह कर छेड़ती थी और उन्हें वापिस उनके देश जाने को कहती थी।

:

Priyanka chopraKaran Joharkoffee with karanRacism

loading...