main page

जब न्यूड होकर समंदर के किनारे दौड़ लगाकर सुर्खियों में आई थीं 'प्रोतिमा बेदी'

Updated 12 October, 2017 06:02:14 PM

एक्ट्रैस पूजा बेदी की मां और कबीर बेदी की पत्नी प्रोतिमा बेदी अगर आज हमारे बीच होती तो वह आज अपना 69वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही होती। पेशे से ओडेशी डांसर प्रोतिमा बेदी ने सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए मुंबई के जुहु बीच पर ऐसी दौड़ लगाई थी कि वो सुर्खियों में आ गईं थीं।

मुंबई: एक्ट्रैस पूजा बेदी की मां और कबीर बेदी की पत्नी प्रोतिमा बेदी अगर आज हमारे बीच होती तो वह आज अपना 69वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रही होती। पेशे से ओडेशी डांसर प्रोतिमा बेदी ने सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए मुंबई के जुहु बीच पर ऐसी दौड़ लगाई थी कि वो सुर्खियों में आ गईं थीं। वे एक मैगजीन के कैम्पेन के लिए मुंबई बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ पड़ी थीं।

Bollywood Tadka

दिल्ली की रहने वाली प्रोतिमा बेदी ने कॉलेज की पढ़ाई समाप्त करते ही 1970 में मॉडलिंग शुरू की थी। उनका परिवार इस पेशे के खिलाफ था लेकिन उन्होंने किसी की न सुनते हुए इसको चुना और सफलता हासिल की।

Bollywood Tadka

1974 में सिनेब्लिड्ज मैगेजीन के लिए उन्होंने मुंबई के जुहू बीच पर न्यूड दौड़ लगाई थी। इस साहसी जुनून ने उन्हें एक बड़ी खबर बना दिया। प्रोतिमा बेदी की जिंदगी विवादों और उलझनों से घिरी रही। उन्होंने कई लोगों के साथ अफेयर किया जिसमें पंडित जसराज से लेकर विजयपथ सिंघानिया तक शामिल थे।

Bollywood Tadka

बता दें कि प्रोतिमा ने इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम मैन कबीर बेदी से प्यार किया। वो शादी से पहले कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थीं। ये रिश्ता भी उनके परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं था। 1969 में उन्होंने कबीर बेदी से शादी कर ली थी। हालांकि 1978 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे हैं, पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी।

Bollywood Tadka

1997 में बेटे सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। उसकी मौत के बाद प्रोतिमा ने अपने आप को समाज से दूर कर लिया और अकेले रहने लगीं। उनकी मौत भी एक रहस्यमयी घटना बनकर रह गई। 1998 में 18 अगस्त को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूस्खलन में उनकी मौत हो गई।
Bollywood Tadka

 

:

Protima BediPooja Bedikabir bedibirthday special

loading...