main page

5 करोड़ की गाड़ी से लेकर 50 लाख के लहंगे तक, शिल्पा को हसबैंड ने दिए ये 7 महंगे गिफ्ट

Updated 23 February, 2018 10:30:01 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस और लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा के बारे में बात करें तो वह वाइफ शिल्पा को खुश रखने के लिए हमेशा उनको अच्छे और महंगे गिफ्ट देते रहते हैं। आज हम आपको इस पैकेज में राज द्वारा पत्नी शिल्पा को दिए गिफ्ट के बारे में

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी फिटनेस और लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वहीं उनके पति राज कुंद्रा के बारे में बात करें तो वह वाइफ शिल्पा को खुश रखने के लिए हमेशा उनको अच्छे और महंगे गिफ्ट देते रहते हैं। आज हम आपको इस पैकेज में राज द्वारा पत्नी शिल्पा को दिए गिफ्ट के बारे में बताएंगे। राज शिल्पा को गिफ्ट देकर अपने प्यार को जताते रहते हैं। उन्होंने शिल्पा को महंगी कार से लेकर डायमंड रिंग और फ्लैट तक गिफ्ट किया है। राज ने शिल्पा को वेडिंग एनिवर्सरी पर दुबई के बुर्ज खलीफा में एक अपार्टमेंट गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपए थी।

राज ने शादी के दौरान शिल्पा को डायमंड रिंग गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए थी। इतना ही नहीं शिल्पा ने शादी में जो लहंगा पहना था वो करीब 50 लाख रुपए का था।

Bollywood Tadka

शिल्पा को मुंबई में एक सी-फेसिंग विला भी गिफ्ट में मिला है। इस विला का नाम किनारा है। शिल्पा फैमिली के साथ यहीं रहती हैं।

Bollywood Tadka

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में है शिल्पा का एक फ्लैट।

Bollywood Tadka

शिल्पा को राज ने लंदन के वेयरब्रिज सरे में एक आलीशान बंगला भी गिफ्ट किया है। इस बंगला का नाम राज महल है।

Bollywood Tadka

सेंट्रल लंदन में राज ने शिल्पा के लिए एक 7 करोड़ रुपए का फ्लैट भी लिया है। इस फ्लैट को शिल्पा ने खुद डिजाइन करवाया है।

Bollywood Tadka

राज ने शिल्पा को एक ब्लू कलर की लेम्बोर्गिनी भी गिफ्ट की है। इस कार की कीमत 3 से 5 करोड़ रुपए के बीच में है।

Bollywood Tadka

:

Raj Kundrashilpa shetty kundraexpensive gifts

loading...