main page

मां के अंतिम संस्कार के बाद फिल्म की शूटिंग पर पहुंचे थे राजकुमार राव

Updated 23 September, 2017 01:00:18 PM

राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजने का फैसला भी लिया गया है।  फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन जैसी सेलेब्स की तारीफें बटोरी है।

मुंबई: राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर में भेजने का फैसला भी लिया गया है।  फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन जैसी सेलेब्स की तारीफें बटोरी है।  राजकुमार राव के काम के प्रति लगन ने एक नई मिसाल पेश की है।

दरअसल, राजकुमार राव न्यूटन फिल्म की शूटिंग के दौरान जब छत्तीसगढ़ के जंगलों में शूटिंग कर रहे थे तभी उनकी मां का देहांत हो गया। घने जंगलों में शूंटिग के दौरान मोबाइल नेटवर्क भी बिलकुल ठप थे, जिसके चलते राजकुमार राव को उनकी मां के देहांत की खबर भी देरी से मिली। मां के नि‍धन की खबर मिलते ही राजकुमार घर के लिए रवाना हो गए।  

बता दें कि मां के संस्कार के अगले ही दिन राजकुमार ने न्यूटन की शूटिंग पर वापि‍स लौटने की फैसला किया और वह शूटिंग के लिए वापिस रवाना हो गए। राजकुमार के इस फैसले से सभी हैरान थे। शूटिंग क्रू को भी लगा कि अब राजकुमार को वापिस लौटने में कुछ दिन लगेंगे ही। लेकिन राजकुमार के दिमाग में ये बात थी कि जगल में पूरा क्रू फंसा है और अगर वह जल्द नहीं लौटे तो पूरे क्रू को इतने दिन मशक्कत का सामना करना पड़ेगा।

राजकुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए मां के निधन के बाद शूटिंग करना बेहद मुश्किल था लेकिन मैं ये भी जानता था कि अब वो जहां भी होंगी मुझे काम करते देखकर खुश होंगी।'

:

Rajkumar Raofilm shootingfuneralmother

loading...