फिल्म मेकर और एक्टर राकेश रोशन अपना 68 वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके मुंबई वाले घर में बर्थडे पार्टी रखी गई।
07 Sep, 2017 03:31 PMमुंबई: फिल्म मेकर और एक्टर राकेश रोशन अपना 68 वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके मुंबई वाले घर में बर्थडे पार्टी रखी गई।
जिसमें राकेश रोशन की पत्नी पिंकी, बेटे ऋतिक और बेटी सुनैना शामिल हुए। हालांकि इस पार्टी में उनकी बहू सुजैन और पोते ऋदान-ऋहान नजर नहीं आए।
राकेश रोशन की बर्थडे पार्टी में क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा और बेटी हिनाया साथ पहुंची। इस दौरान रेखा भी पहुंची जोकि हमेशा की तरह कांजीवरम साड़ी और गजरा लगाकर ट्रेडिशनल लुक में पहुंची।
अमीषा पटेल, अदनान सामी, कुणाल कपूर, पापा राम कुमार के साथ अरमान कोहली, समा सिकंदर, उर्वशी रौतेला, सरिता बिरजे, पत्नी सोभा कपूर के साथ जितेन्द्र, बहन सुरीली के साथ यामी गौतम, रणधीर कपूर, करिश्मा तन्ना भी नजर आईं।