बॉलीवुड एक्ट्रैस राखी सावंत कुछ समय पहले भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी
13 Apr, 2017 01:25 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस राखी सावंत कुछ समय पहले भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी। जिसके कारण वह काफी सुर्खियों में रही। राखी सावंत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस वीडियो में राखी सावंत बुर्का पहने नजर आ रही हैं। दरअसल, राखी सावंत इन दिनों कतर में हैं। वहां छोटी ड्रैस पहनना गैरकानूनी है। इसलिए राखी सावंत ने बुर्का पहन लिया और शेख बन गईं। इस वीडियो में राखी सावंत कतर में एक शॉप का प्रचार कर रही हैं।