main page

टीवी पर ग्रे शेड रोल से हुई मशहूर क्योंकि सास... की यह एक्ट्रैस, तलाकशुदा एक्टर से की शादी

Updated 27 September, 2017 12:20:35 PM

टीवी की मशहूर अदाकारा रक्षंदा खान का आज जन्मदिन है। छेटे पर्दे पर वह ग्रे शेड रोल निभाने के लिए फेमस हैं। रक्षंदा कुछ समय पहले जीटीवी के शो ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान में नजर आई थीं।

मुंबई: टीवी की मशहूर अदाकारा रक्षंदा खान का आज जन्मदिन है। छेटे पर्दे पर वह ग्रे शेड रोल निभाने के लिए फेमस हैं। रक्षंदा कुछ समय पहले जीटीवी के शो ब्रह्मराक्षस-जाग उठा शैतान में नजर आई थीं। इस सीरियल से उन्होंने टीवी पर तीन साल बाद वापसी की थी।  इससे पहले वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, हम पांच, कसम से, पवित्र रिश्ता, जोधा अकबर और कुमकुम भाग्य जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

 

Bollywood Tadka

रक्षंदा की लव लाइफ बेहद दिलचस्प और फिल्मी है। उन्होंने एक्टर सचिन त्यागी से शादी की है। दोनों टीवी के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। रक्षंदा और सचिन पहली बार एक शो में मिले थे। जहां पर सचिन गाना गा रहे थे। बस फिर क्या था, सचिन के सुर रक्षंदा के दिल के तार छेड़ दिए। 

 

Bollywood Tadka

 

दोनों को प्यार तो हुआ लेकिन धर्म और मजहब की दीवार सामने थी और साथ ही वह तलाकशुदा भी है। जब घरवालों को इस प्यार के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी को मंजूरी देने से इनकार किया। लेकिन अंत में दोनों के प्यार की जीत हुई और  उन्होंने 2014 में शादी कर ली। आज इस कपल की एक प्यारी सी बेटी है।
 

Bollywood Tadka

:

rakshanda khanbirthdaykyunki saas bhi kabhi bahu thi

loading...