टीवी सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" में काम कर चुके राम कपूर अपने मोटापे के बावजूद हमेशा मेन लीड में रहने की भी चर्चा करते हैं।
01 Sep, 2017 05:55 PMमुंबई: टीवी सीरियल "बड़े अच्छे लगते हैं" में काम कर चुके राम कपूर अपने मोटापे के बावजूद हमेशा मेन लीड में रहने की भी चर्चा करते हैं। मगर कुछ भी हो, राम कपूर टीवी इंडस्ट्री ही नहीं फिल्मी दुनिया का भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। लोग उन्हें और उनके किरदार को काफी पसंद करते हैं।
राम ने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ की। बालाजी के लिए उन्होंने कई सीरियल्स में अहम किरदार निभाए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं को लेकर हुई।
इस सीरियल में वह साक्षी तंवर के साथ अहम भूमिका में थे। उनका किरदार टीवी की दुनिया का सबसे हॉट और सैनसेशनल किरदार बन गया। इसमें साक्षी तंवर के साथ उनके इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल हुई।
यहां तक कहा गया कि टीवी की दुनिया में किसी डेली शो में निभाया गया यह पहला ऐसा सीन था जिसमें किस दिखाया गया था। इस एक एपिसोड की वजह से बड़े अच्छे लगते हैं में रिकॉर्ड टीआरपी हासिल हुई थी।