बॉलीवुड एक्टर रनबीर सिंह और दीपिका पादुकोण बाते दिनों फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक-साथ रैंप वॉक करते दिखे। दोनों शो स्टॉपर भी बने थे। इस दौरान दोनों की कैमेस्ट्री देखने लायक थी। इस दौरान दीपिका सिल्वर लहंगा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी वहीं रनबीर शेरवानी काफी अच्छे और गुड-लुकिंग नजर
25 Apr, 2018 10:37 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रनबीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीते दिनों फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए एक-साथ रैंप वॉक करते दिखे। दोनों शो-स्टॉपर भी बने थे। इस दौरान दोनों की कैमेस्ट्री देखने लायक थी। शो में दीपिका सिल्वर लहंगा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी वहीं रनबीर शेरवानी काफी अच्छे और गुड-लुकिंग नजर आए। शो के बाद दोनों ने मीडिया से भी कई बातें की।
हाल ही में सोशल साइट पर दोनों की एक वीडिया काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में रणबीर दीपिका के कानों में धीरे से कुछ कहते नजर आ रहे हैं और दीपिका उसे सुनकर ब्लश करती दिख रही हैं।
बता दें कि दोनों स्टार्स ने मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के लिए करार किया था। पहले यह शो 9 अप्रैल को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल होना था लेकिन रणबीर-दीपिका की तबियत खराब होने की वजह से शो को रद्द करना पड़ गया था लेकिन बाद में दोनों ने रैंप वॉक के दौरान जलवे बिखेरते हुए नजर आए।