बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ के बेटे तैमूर अली खान अब उनसे ज्यादा फेमस हैं। मीडिया तैमूर की हर एक्टिविटी पर नजर रखती है। हाल ही में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ''राज कपूर अवॉर्ड'' के दौरान एक ही मंच पर मौजूद थे। यहां रणधीर कपूर से तैमूर को लेकर सवाल किए गए। रणधीर ने कहा, ''मैं हर
17 Feb, 2018 11:00 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अब उनसे ज्यादा फेमस हैं। मीडिया तैमूर की हर एक्टिविटी पर नजर रखती है। हाल ही में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर 'राज कपूर अवॉर्ड' के दौरान एक ही मंच पर मौजूद थे।
रणधीर कपूर ने तैमूर को लेकर ये कहा
यहां रणधीर कपूर से तैमूर को लेकर सवाल किए गए। रणधीर ने कहा, 'मैं हर सुबह न्यूज पेपर खोलता हूं और मुझे मेरे ग्रांडसन की फोटो दिख जाती है। अब तो लोग उसकी मेड को भी पहचानने लगे हैं।' रणधीर ने कहा कि अब तो सैलेब्रिटीज के एयरपोर्ट लुक, जिम लुक, यहां तक कि चौथा लुक भी देखने को मिल जाते हैं। यहां जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता ने उनसे सवाल पूछे।
गुप्ता ने कहा कि मैंने आप लोगों को कभी जिम लुक में नहीं देखा तो राजीव कपूर बोले- 'अगर हम लोग जिम करना शुरू कर देंगे तो मशीनें काम करना बंद कर देंगी।' इस फंक्शन में शोले के डायरैक्टर रमेश सिप्पी को राज कपूर अवॉर्ड दिया गया।