बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह काफी समय से फिल्म पद्मावत को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी के रूप में नजर आए थे। वह फिल्म में रानी पद्मावती के दीवाने के रूप में दिखे हैं। वहीं इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी था जो अलाउद्दीन खिलजी का दीवाना था। वह था मलिक कफूर जो खिलजी का गुलाम था। इ
15 Feb, 2018 06:42 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह काफी समय से फिल्म पद्मावत को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी के रूप में नजर आए थे। वह फिल्म में रानी पद्मावती के दीवाने के रूप में दिखे हैं। वहीं इस फिल्म में एक किरदार ऐसा भी था जो अलाउद्दीन खिलजी का दीवाना था। वह था मलिक कफूर जो खिलजी का गुलाम था। इस किरदार को एक्टर जिम सरब ने निभाया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के बीच की केमिस्ट्री के बाद जिम और रणवीर की केमिस्ट्री की भी जमकर चर्चा रही है। वहीं अब रणवीर जिम पर किए एक कमेंट की वजह से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम को सेक्स पैंथर कह दिया है।
हाल ही में जिम ने फिल्म से जुड़ी एक फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। उस फोटो पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट करते हुए ‘सेक्स पैंथर’ लिखा। उनके इस कमेंट पर जिम ने भी स्माइली वाला कमेंट किया है। साथ ही एक्ट्रैस राधिका आप्टे ने भी इस पर विंक (आंख मारने) वाला इमोजी इस्तेमाल किया है। वहीं अब रणवीर के इस कमेंट से दर्शकों को फिल्म में दोनों की कमेस्ट्री याद आने लगी है। फैन्स दोनों के लिए अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।