बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते को कभी मीडिया के सामने नहीं आने दिया। हालांकि, उनकी तस्वीरें और हरकतें सब बयां कर देती हैं। हाल ही में इस क्यूट कपल को लेकर बड़ी खबर सामने आईं हैं।
09 Feb, 2018 11:57 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते को कभी मीडिया के सामने नहीं आने दिया। हालांकि, उनकी तस्वीरें और हरकतें सब बयां कर देती हैं। हाल ही में इस क्यूट कपल को लेकर बड़ी खबर सामने आईं हैं।
बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स चाहते हैं कि अब दोनों को शादी कर लेना चाहिए। वे इस बात के लिए मान गए हैं और इसी वर्ष शादी कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। वे ऐसी जगह चुनेंगे जहां पर सुमंदर हो क्योंकि यह दोनों को पसंद है। शादी में सिर्फ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। इसके अलावा शादी के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन दिया जाएगा। दीपिका बेंगलुरु से है। फिलहाल सारी बात तय की जा रही है और इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि शादी की तारीख ऐसी हो जब दोनों समय निकाल सके।
बता दें कि पिछले दिनों यह बात भी सुनने को मिली थी कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि रणवीर और दीपिका ने इस बात को मामने से साफ इंकार कर दिया और मुहर लगा दी।