बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण की शादी इन दिनों चर्चा का विष्य बनी हुई हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। दोनों ने कई मौकों पर इस बात को व्यक्त किया है कि उनमें एक-दूसरे के लिए कितना आदर और सम्मान है। डिनर डेट्स से बॉलिवुड इवेंट्स तक में दोनों साथ देखे जाते हैं जिससे चर्चाएं तेज हो जाती हैं।
09 Apr, 2018 10:50 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण की शादी इन दिनों चर्चा का विष्य बनी हुई हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। दोनों ने कई मौकों पर इस बात को व्यक्त किया है कि उनमें एक-दूसरे के लिए कितना आदर और सम्मान है। डिनर डेट्स से बॉलिवुड इवेंट्स तक में दोनों साथ देखे जाते हैं जिससे चर्चाएं तेज हो जाती हैं।
अब नई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर दोनों स्विट्जरलैंड में शादी कर सकते हैं। रणवीर स्विट्जरलैंड टूरिजम ब्रैंड ऐंबैसड हैं और सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें वहां के अधिकारियों से उनके खूबसूरत देश में शादी करने का ऑफर मिला है। हालांकि, इस पर रणवीर की हामी का इंतजार है।