main page

32 साल के रणवीर सिंह ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे 25 सालों के करियर में नहीं बना पाए शाहरुख-सलमान

Updated 19 March, 2018 11:15:36 AM

32 साल के रणवीर सिंह ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे 25 सालों के करियर में नहीं बना पाए शाहरुख-सलमान

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने एक और इतिहास रच दिया है जिसको सलमान खान और शाहरुख खान आज तक नहीं कर पाए। दरअसल, साल 2016 में रणवीर सिंह की फिल्म 'बेफिक्रे' रिलीज हुई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन गाने हिट हुए थे। इन्हीं में से एक गाने 'नशे सी चढ़ गई' ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रणवीर का यह गाना यू-ट्यूब पर 400 मिलियन यानी 40 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर यह जानकारी दी।

 

यू-ट्यूब पर इतने व्यूज पाने वाला यह पहला हिंदी गाना है। रणवीर का यह गाना युवाओं का पसंदीदा है। साथ ही इसे पार्टी एंथम भी कहा गया। किसी ने नहीं सोचा था कि यह गाना रिकॉर्ड कायम करेगा। 

बता दें कि इस गाने को अरिजीत सिंह और कैरालिसा मॉन्टेरियो ने गाया है। यशराज के बैनर में बनी इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने डायरैक्ट किया था। ुत ंदनीं भशो में एकरिंग भी की हैं। 

:

ranveer singhsalman khansharukh khanbefikresongnashe si chadh gayi400 million viewsyoutube

loading...