मॉडल रश्मि शहबाजकर ने हाल ही में अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट के पीछे रश्मि ने चौंकाने वाला दावा किया है। रश्मि का कहना है कि उनका पति धर्म बदलने के लिए जबरदस्ती करता है।
18 Nov, 2017 09:51 AMमुंबई: मॉडल रश्मि शहबाजकर ने हाल ही में अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट के पीछे रश्मि ने चौंकाने वाला दावा किया है। रश्मि का कहना है कि उनका पति धर्म बदलने के लिए जबरदस्ती करता है। रश्मि का आरोप है कि धर्म बदलने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
12 साल पहले हुई थी शादी
आसिफ और रश्मि की शादी 6 अगस्त 2005 को हुई थी। उनका एक सात साल का बच्चा भी है। रश्मि का आरोप है कि कुछ सालों से धर्म परिवर्तन को लेकर उनके साथ हिंसा की जा रही है। रश्मि ने न सिर्फ अपने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है, बल्कि ये भी शिकायत की है कि उनके पति ने डेढ़ साल पहले एक और हिंदू लड़की से शादी की थी। रश्मि के मुताबिक, शादी के बाद उस लड़की को इस्लाम धर्म अपनाना पड़ा था।
प्रैग्नेंसी के बाद विवाद
रश्मि ने आरोप लगाया है कि 2010 में जब वो प्रेग्नेंट हुईं, तब से ही हालात बिगड़ते गए। रश्मि के मुताबिक, इस दौरान उनके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर हो गया, जो उनके कजन की गर्लफ्रेंड थी। इतना ही नहीं, रश्मि ने ये भी आरोप लगाया है कि 2016 में उनके पति एक नई गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़े गए थे। आरोप है कि इसके बाद आसिफ ने रश्मि पर अपने मायके से पैसा लाकर दूसरा फ्लैट लेने और अलग रहने के लिए कहा।
पति पर केस दर्ज
रश्मि ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद उनके पति आसिफ के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। रश्मि ने बांद्रा पुलिस को अपनी चोट भी दिखाई है।