बॉलीवुड सुपरहिट गाना "टिप टिप बरसा पानी" की फेम एक्ट्रैस रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों में आग लगा दी थी। सभी लड़के उनके इतना फैन थे कि रवीना की एक झलक पाने के तड़पते थे। इतना ही वह सभी लड़को के दिलों की रानी बन गईं थी।
09 Nov, 2017 11:09 AMमुंबई: बॉलीवुड सुपरहिट गाना "टिप टिप बरसा पानी" की फेम एक्ट्रैस रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज से लोगों के दिलों में आग लगा दी थी। सभी लड़के उनके इतना फैन थे कि रवीना की एक झलक पाने के तड़पते थे।
इतना ही वह सभी लड़को के दिलों की रानी बन गईं थी। लेकिन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा हिट जोड़ी उनकी खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ जमी। लोग दोनों के रोमांस के तो फैन ही हो गए थे।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन दोनों ने बहुत सी फिल्मों में एक साथ काम किया और बड़े पर्दे पर केमिस्ट्री के चर्चे हर तरफ थे, इसके साथ ही दोनों की रियल लाइफ रोमांस ने कई लोगों के दिल तोड़ दिए थे। अक्सर दोनों एक साथ दिखाई दिया करते थे और सारे बॉलीवुड में यही चर्चा थी की दोनों जल्द ही अपनी शादी की खबर सबको सुनाने वाले हैं।
बताया जाता है कि अक्षय को हाउसवाइफ चाहिए थी इसीलिए रवीना ने फिल्मों में काम न करने का फैसला भी ले लिया था और फिल्में साइन करनी बंद कर दी थी लेकिन न जाने दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ की दोनों एक दूसरे से अलग हो गए जो किसी ने सोचा भी नहीं था।
इस बात में तो कोई शक नहीं है चाहे कोई कितना भी बड़ा स्टार क्यों न हो जब दिल टूटता है तो बहुत तकलीफ होती है इसलिए रवीना भी अक्षय के प्यार में इतना डूब चुकी थी की उनसे अलग होकर वो तनाव में चली गईं थी और किसी से बात करना और मिलना भी बंद कर दिया था।
रवीना ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था की वो खुद से इतना निराश हो गईं थी की घर पर रहना बिलकुल पसंद नहीं करती थी और रात रात भर मुंबई की सड़कों पर घूमती रहती थी। लेकिन आज रवीना अपने परिवार के साथ काफी खुश है और अच्छा जीवन जी रही है।