main page

शका लका बूम बूम की छोटी सी लड़की अब हो गई है बड़ी, खूबसूरती देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

Updated 10 February, 2018 03:03:03 PM

कुछ समय पहले आने वाला शो शका लका बूम बूम एक ऐसे लड़के की कहानी थी, जिसे एक चमत्कारी पेंसिल मिल जाती है। उस पेंसिल के मिलने के बाद से वह उससे जो चाहे वह कर सकता था।

मुंबई:  कुछ समय पहले आने वाला शो शका लका बूम बूम एक ऐसे लड़के की कहानी थी, जिसे एक चमत्कारी पेंसिल मिल जाती है। उस पेंसिल के मिलने के बाद से वह उससे जो चाहे वह कर सकता था। लेकिन पेंसिल और बच्चे के बीच में ही एक ख़ूबसरत सी प्यारी चाइल्ड एक्ट्रैस भी थी। 

Bollywood Tadka
आपको जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि जो चाइल्ड एक्ट्रैस कभी मासूम बच्ची दिखती थी आज वह काफ़ी बड़ी हो चुकी है। शका लका बूम बूम बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इसी सीरियल ने इस एक्ट्रैस को एक नई पहचान दिलाई थी। लेकिन इस सीरियल से जानें के बाद जल्दी ही लोग इन्हें भूलने लगें। दरअसल हम जिस चाइल्ड एक्ट्रैस की बात कर रहे हैं वह शका लका बूम बूम सीरियल में उसका नाम संजना था, लेकिन असल ज़िंदगी में इस एक्ट्रेस का नाम रीमा वोहरा है।

Bollywood Tadka

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रीमा का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई मुंबई से की है। रीमा ने अपने कैरियर में कई टीवी सीरियल में काम किया है। रीमा ‘ना आना इस देश लाडो’, ‘दो दिल एक जान’ जैसे बड़े टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं। आजकल रीमा दक्षिण भारत की फ़िल्मों में काम करती हैं। रीमा को अन्य अभिनेत्रियों की तरह ही सोशल मीडिया का काफ़ी शौक़ है।

Bollywood Tadka

 

समय-समय पर वह अपनी फ़ोटो को इंस्टा ग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। रीमा ज़्यादातर अपनी हॉट फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए जानी जाती हैं।
 

:

Reema VohraShaka Laka Boom Boom

loading...