बॉलीवुड एक्ट्रैस रीना रॉय आज अपना 61वां बर्थडे सैलिब्रट कर रहीं हैं। रीना रॉय 80 के दशक में बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार थीं। रीना रॉय कभी शत्रुघ्न सिन्हा से अफेयर के कारण तो कभी पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी के कारण चर्चा में रहीं। सोनाक्षी ने जब फिल्म ''दबंग'' से बॉलीवुड में डेब्यू किय
08 Jan, 2018 10:02 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय आज अपना 61वां बर्थडे सैलिब्रट कर रहीं हैं। रीना रॉय 80 के दशक में बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार थीं। रीना रॉय (Reena Roy) कभी शत्रुघ्न सिन्हा से अफेयर के कारण तो कभी पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी के कारण चर्चा में रहीं।
सोनाक्षी ने जब फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में डेब्यू किया तो उसी समय लोगों ने उनके चेहरे का कम्पेरिजन एक्ट्रैस रीना रॉय से होता था। दरअसल रीना रॉय से सोनाक्षी सिन्हा की तुलना करने के पीछे एक वजह यह भी थी कि कभी रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच काफी करीबी रिश्ते थे।
इस बात से सोनाक्षी काफी नाराज हो गई थी। शत्रु ने भी रीना रॉय को सात साल तक एक बेहतर साथी के रूप में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया था। उनकी शादी ना होने के पीछे रीना का संदिग्ध पारिवारिक बैकग्राउंड बताया गया।
1980 में शत्रुघ्न ने पूनम सिन्हा से शादी की थी। पूनम ने कभी भी रीना रॉय और शत्रु के रिलेशन का विरोध नहीं किया पर वो कांफिडेंट थी कि दोनों कभी शादी नहीं करेंगे। हालांकि, बॉलीवुड के गलियारों में तब यहां तक चर्चा थी कि शत्रुघ्न शादी के बाद भी रीना रॉय से मिलते रहे थे। बाद में रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की।
बताया जाता है कि जब शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय की शादी की खबर सुनी तो वे बच्चों की तरह फूट फूट कर रोए थे। मोहसीन शादी के बाद अपने क्रिकेट करियर को छोड़ कर बॉलीवुड चले आये थे। रीना रॉय ने उनके साथ कुछ फिल्मों में काम भी किया और उनकी एक बेटी भी हुई। हालांकि दोनों की शादी कुछ वक्त बाद टूट गई।