बॉलीवुड अभिनेत्री रीना राय अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थी। रिया ने दिलकश अदाकारी और खूबसूरत सी मुस्कान के साथ लाखों दिलों पर राज किया है।
06 Feb, 2018 11:22 AMमुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री रीना राय अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थी। रिया ने दिलकश अदाकारी और खूबसूरत सी मुस्कान के साथ लाखों दिलों पर राज किया है।
हाल ही में एक फंक्शन के दौरान जब वो दिखीं, तो यक़ीन नहीं हुआ कि ये वो ही रीना रॉय हैं, रीना रॉय को इस हाल में देखकर उनके उन फ़ैंस को करारा झटका जरूर लगा होगा। रीना 80 के दशक में रीना रॉय की खूबसूरती के दीवाने रहे होंगे!
'नागिन' फ़िल्म के अपने किरदार के लिए वह आज भी याद की जाती हैं। वह लंबे समय से लाइमलाइट और सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं।
अगर फ़िल्मों की बात करें तो साल 2000 में जेपी दत्ता की फ़िल्म 'रिफ्यूजी' के ज़रिए रीना रॉय आख़िरी बार बड़े पर्दे पर दिखी थीं। इसके बाद 2004 के टीवी शो 'ईना मीना डीका' में रीना दिखाई दीं। इसके बाद रीना ग्लैमर की दुनिया से ओझल हो गई।
शादी के बाद लंदन में रहने और फिर पारिवारिक कारणों के चलते पाकिस्तान में कुछ समय तक रहने के बाद रीना अब इंडिया में गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं।