main page

मां के साथ ज्वैलरी खरीदने पहुंचीं सोनम, क्या शादी की तैयारी हो रही है….

Updated 12 January, 2018 01:06:34 AM

बॉलीवुड सोनम कपूर इन दिनों काफी खुश है और हो भी क्यों ना आखिरकार वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यहां तक की उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरू ...

मुंबईः बॉलीवुड सोनम कपूर इन दिनों काफी खुश है और हो भी क्यों ना आखिरकार वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यहां तक की उन्होंने अपनी शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है जिसका सबूत तब मिला जब सोनम और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा कोलकाता की एक ज्वैलरी शॉप पर स्पॉट हुए। 

 

खबरों के मुताबिक सोनम कपूर हाल ही में कोलकाता की एक मशहूर ज्वैलरी शॉप में आनंद आहूजा की मां और फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के साथ देखी गईं। तभी से ये खबरें आग की तरह फैल गई हैं।

 

कहा जा रहा है कि सोनम कपूर अप्रैल में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी कर सकती हैं। लेकिन सोनम कपूर ने हमेशा की तरह इस बार भी शादी की खबर पर चुप्पी साधे रखी है। सोनम ने पहले भी कहा था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती हैं।

:

SONAM KAPOORMarriageHoneymoonbollywood

loading...