main page

संजय दत्त की पुर्व पत्नी रिया ने अब दूसरे पति से भी खत्म किया रिश्ता, इतने लाख की रखी मांग

Updated 20 September, 2017 11:16:24 AM

मॉडल रिया पिल्लई और टैनिस स्टार लिएंडर पेस के विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है।

मुंबई : मॉडल रिया पिल्लई और टैनिस स्टार लिएंडर पेस के विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। रिया ने सोमवार को कोर्ट में एक एफिडैविट दायर कर लिएंडर पेस की आय एवं संपत्ति की जानकारी मांगी है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि इतना ही नहीं रिया ने पेस से हर महीने अपने व बेटी के लिए 2.62 लाख रुपये का गुजारा भत्ता, खर्च के लिए एक बार 42 लाख रुपये की मोटी रकम एवं एक करोड़ का मुआवजा मांगा है। मालूम हो कि 2014 में रिया ने लिएंडर पेस पर घरेलू हिंसा कानून के तहत मुकदमा किया था और कहा था कि लिएंडर पेस उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं देना चाहते हैं। इस साल मई में कोर्ट में लिएंडर पेस यह कह चुके हैं कि रिया पिल्लई उनकी पत्नी नहीं हैं, इसलिए वे उन्हें मुआवजा नहीं देंगे। इसके अलावा रिया की ओर से उनके वकील ने कहा है कि लिएंडर पेस अपनी आय को छुपाते हैं और इस संबंध में उनके द्वारा दस्तावेज पेश किया जाये। पेस का पासपोर्ट भी पेश किये जाने की मांग की गयी है। 

Bollywood Tadka

लिएंडर और रिया के रिश्ते में 2014 को काफी खटास आ गयी थी, तब रिया को लिएंडर ने अपने घर से निकाल दिया था। इस मुश्किल वक्त में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान अपनी दोस्त लिएंडर पेस की मदद के लिए आगे आयी थीं। रिया ने तब आरोप लगाया था कि पेस उनसे शादी नहीं करना चाहते हैं और पत्नी का दर्जा नहीं देना चाहते हैं। दाेनों बेटी अयाना पेस की कस्टडी खुद चाहते हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि रिया पिल्लई  ने 1998 में संजय दत्ता से शादी की थी, लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गये इस संबंध से इन्हें एक बेटी भी है। 2008 में उनका औपचारिक रूप से तलाक हो गया। वहीं लिएंडर पेस का रिश्ता रिया से पहले एक्ट्रैस महिमा चौधरी के साथ था। महिमा ने तब एक बार नाराजगी जताते हुए कहा था कि लिएंडर अच्छे टैनिस खिलाड़ी हैं, लेकिन वे उनके साथ अच्छा खेल नहीं खेल रहे।इसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

:

rhea pillaileander paescourt demand

loading...