main page

फिल्म 'दास देव' का नया गाना रिलीज, वाकई 'सहमी है धड़कन'

Updated 22 February, 2018 02:04:10 PM

: डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म ''दास देव'' का पहला गाना  ''सहमी है धड़कन'' रिलीज हो गया हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। गाना काफी दिलचस्प है, जिसमें प्यार और पावर के बीच के खेल को दिखाया गया है। गाने में आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी है। गाने में देव की पारो के लिए तड़प साफ दिखाई दे रही है।

मुंबई: डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की फिल्म 'दास देव' का पहला गाना  'सहमी है धड़कन' रिलीज हो गया हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया है। गाना काफी दिलचस्प है, जिसमें प्यार और पावर के बीच के खेल को दिखाया गया है। गाने में आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी है। गाने में देव की पारो के लिए तड़प साफ दिखाई दे रही है। गाने को सुनने के बाद फिल्म देखने की दिलचस्पी और बढ़ जाएगी। इस गाने का संगीत दिया है विपिन पटवा ने जबकि इसके बोल लिखे हैं डॉ. सागर ने।

फिल्म में सौरभ शुक्ता, विपिन शर्मा, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विनीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी शरतचंद्र चटोपाध्याय के मशहूर उपन्यास देवदास पर आधारित है और फिल्म में राहुल, देव के किरदार में हैं। वहीं ऋचा पारो और अदिती चांदनी की भूमिका निभा रही हैं।

:

Richa ChadhaRahul BhattDaas DevNew Song

loading...