main page

जब राहुल गांधी के नैपोटिज्म बयान पर भड़के ऋषि कपूर, कहा- डायनैस्टी पर बकवास न करें

Updated 13 September, 2017 10:55:03 AM

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपने बेबॉक ट्विट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अपने बेबॉक ट्विट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं। हाल ही में अब कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उन्होंने अपने निशाने पर ले लिया है। 

Bollywood Tadka

 

दरअसल, राहुल गांधी ने यूएसए के बर्कले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने मीडिया के कई सवालों के जबाव दिए। इसी को लेकर ऋषि ने सोशल साइट पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। इस सैशन का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल पार्ट था पॉलिटिक्स में नैपोटिज्म। राहुल गांधी खुद नैपोटिज्म का उदाहरण होते हुए इस प्रेस कॉन्फ्रैंस में बोले, 'देश की कई पार्टियां नेपोटिज्म से घिरीं हुई हैं...अखिलेश यादव हों या करुणानिधी के बेटे स्टालिन सब नेपोटिज्म ही हैं...यहां तक कि अभिषेक बच्चन भी। देश चलेगा कैसे बिजनैस की बात करें तो अंबानी परिवार का ही नाम आता है। कुछ ऐसे ही इंफोसिस के साथ है।' 

Bollywood Tadka

कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के इस बयान को लेकर ऋषि कपूर भड़क गए और एक एक कर कई ट्वीट कर डाले। ऋषि कपूर मे लिखा, 'राहुल गांधी। भारतीय सिनेमा के 106 सालों में कपूर खान का योगदान 90 साल है लेकिन हर पीढ़ी को जनता ने उनकी खूबियों को परख के चुना है। इसके बाद दूसरा ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'भगवान के आशीर्वाद से हमारी चार पीढ़ियों ने फिल्मों में काम किया है। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, रणधीर कपूर, रणबीर कपूर। आप बताइए। ऋषि कपूर यहीं नहीं रुके उन्होंने एक और ट्वीट किया, 'आप जैसे लोग डायनैस्टी पर बकवास न करें। आप लोगों को कठिन परिश्रम से लोगों का प्यार और सम्मान कमाना चाहिए न कि जबरदस्ती और गुंडागर्दी से।'
 

:

Rishi Kapoortwitter rantRahul Gandhi

loading...