main page

45 की उम्र में भी साक्षी के तेवर, टीवी की संस्कारी बहू बन गई थी बोल्ड हीरोइन

Updated 12 January, 2018 10:29:46 AM

‘कहानी घर घर की’ सीरियल की पार्वती यानी साक्षी तंवर आज 45 साल की हो गई हैं। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 में राजस्थान के अलवर में हुआ था।

मुंबई: ‘कहानी घर घर की’ सीरियल की पार्वती यानी साक्षी तंवर आज 45 साल की हो गई हैं। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 में राजस्थान के अलवर में हुआ था।  उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं। साक्षी ने अब तक शादी नहीं की और उन्होंने इस बात को कहा भी है कि वह शाजी करना भी फिलहाल नहीं चाहती हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय राजस्थान से की है।  उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई लेडी श्रीराम कॉलेज नई दिल्ली से की है। 

Bollywood Tadka

लाइट, कैमरा और एक्शन की शौकीन साक्षी ने बतौर एंकर दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।साक्षी तंवर ने अपना करियर एक टेलीविजन प्रोग्राम में ऎंकर के रूप में 1990 में आरम्भ किया। साल 2000 में एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' से साक्षी छोटे पर्दे की मशहूर बहू बन गईं। पार्वती भाभी के किरदार के लिए साक्षी ने कई अवाॅर्ड भी अपने नाम किए। इसके बाद वो 'कुटुम्ब', 'देवी', 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और 'बालिका वधू' जैसे कई सीरियलों में नजर आईं। मगर राम कपूर के साथ सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उनकी जोड़ी काफी हिट रही। इस सीरियल के लिए भी उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया था।

Bollywood Tadka

पिछले दिनों साक्षी का नाम बिग बॉस 11 की वजह से चर्चा आया था। साक्षी के लुक पर टीवी स्‍टार हिना खान ने उन्‍हें भैंगी कहा था।

इसे सुनते ही इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों ने टीवी की इस फेवरेट बहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। साक्षी तंवर को भैंगी कहने पर सिर्फ गौहर ही नहीं बल्कि काम्या पंजाबी और किश्वर मर्चेंट ने भी हिना को लताड़ा था।

:

sakshi tanwarbirthday

loading...