main page

सलमान खान को मिली विदेश जाने की अनुमति, दायर की थी याचिका

Updated 17 April, 2018 03:48:20 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर जिला न्यायालय ने पांच साल कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि दो दिन बाद उन्हें कोर्ट से 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी गई थी। हाल ही में सलमान एक बार फिर जोधपुर कोर्ट पहुंचे हैं। दरअसल, जमानत के वक्त सलमान

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। हाल ही में सलमान एक बार फिर जोधपुर कोर्ट पहुंचे थे। दरअसल, जमानत के वक्त सलमान को कहा गया था कि वह अभी भारत से बाहर नहीं जा सकते। इस लिए सलमान विदेश यात्रा पर जाने की इजाजत मांगने जोधपूर अदालत गए औऱ इसके लिए एक याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उन्होंने चार देशों की यात्रा करने की अनुमति कोर्ट से मांगी थी।


बता दें कि काले हिरण शिकार मामले में सलमान को जोधपुर जिला न्यायालय ने पांच साल कैद और 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि दो दिन बाद उन्हें कोर्ट से 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी गई थी। लेकिन यह जमानत कई शर्तों के साथ दी गई थी। जमानत की शर्तों के अनुसार, वह देश छोड़कर नहीं जा सकते थे। सलमान खान ने इस मामले में सजा सुनाए जाने और जमानत मिलने के बीच दो रातें जेल में काटीं।

:

Salman KhanJodhpur Courtblackbuck case

loading...