main page

नील-रुक्मिणी की रिसेप्शन में सलमान के साथ ब्लैक लहंगा पहन कर पहुंची लूलिया वंतूर

Updated 18 February, 2017 10:07:37 AM

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंध गए थे।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंध गए थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया गया। अब दोनों की रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नील और रुक्मिणी की इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनकी गर्लफ्रैंड लूलिया वंतूर भी दिखें।


बता दें कि यहां सलमान खान नील और उनके पिता नितिन मुकेश से गले मिलते देखें गए। रिसेप्शन पार्टी में लूलिया ने ब्लैक कलर का लहंगा पहना हुआ था, जिसमें वे काफी हॉट लग रही थी।

आपको बता दें की सलमान खान और लूलिया वंतूर के रिश्तों को लेकर मीडिया में खबरें चलती रहती हैं, लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते की सच्चाई से दुनिया को रूबरू नहीं कराया है।
 

:

salman khanlulia vanturneil nitin mukeshreception

loading...