बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दिलदारी के लिए जाने जाते हैं।
07 Jan, 2017 01:02 PMमुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दिलदारी के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज के गॉडफादर की भूमिका में भी सलमान खान रहे हैं।
खबर है कि सलमान ने इस बार अपना प्यार फिल्म अभिनेता आदित्य रॉय कपूर पर बरसाया है। दरअसल जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ओके जानू' रिलीज होने वाली है और आदित्य सहित फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में जुटी है। ऐसे में फिल्म को सलमान खान का साथ मिला गया है।
बता दें कि सलमान की इस दिलदारी को देख आदित्य रॉय कपूर भी खुश हो गए होगें। बॉलीवुड के भाईजान का ये ट्वीट उनके फैन्स द्वारा खूब वायरल हो रहा है।