main page

जब नोटों की गड्डी जलाकर सलमान ने मनाई थी दिवाली, कुछ एेसे है दिलचस्प किस्से

Updated 27 December, 2017 01:04:14 PM

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 52वां बर्थडे सैलिब्रैट कर रहे है।  उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ। वह सलीम खान और सलमा के बड़े बेटे हैं। सलमान ने अपने फार्महाउस में बर्थडे पार्टी रखी।जहां कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। हाल ही में उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई है। जो थिएटर में कमाल कर रही है। सलमान खान से जुड़े कई किस्से हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फैक्ट्स जो बहुत कम लोगों को पता होंगे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 52वां बर्थडे सैलिब्रैट कर रहे है।  उनका जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ। वह सलीम खान और सलमा के बड़े बेटे हैं। सलमान ने अपने फार्महाउस में बर्थडे पार्टी रखी।जहां कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। हाल ही में उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई है। जो थिएटर में कमाल कर रही है। सलमान खान से जुड़े कई किस्से हैं जो बहुत कम लोग जानते हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे फैक्ट्स जो बहुत कम लोगों को पता होंगे।

Bollywood Tadka

1. कपिल शर्मा के शो में जब सलमान खान पहुंचे थे उन्होंने एक बचपन का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि दीवाली के दिन वो पटाखे जला रहे थे। तभी उन्होंने सोचा क्यों न कागज जलाए जाएं। लेकिन उस वक्त उनको कोई कागज नहीं मिला।टेबल पर कुछ पैसे नजर आए तो उन्होंने जला दिया। लेकिन वो कोई कागज नहीं बल्कि नोट थे जो सलीम खान की सैलिरी थी। जैसे ही पिता सलीम को पता चला तो उन्होंने डांटा नहीं बल्कि समझाया की पैसों की कीमत क्या होती है। पैसों से ही दो वक्त की रोटी मिलती है।

Bollywood Tadka

2. ये तो हर कोई जानता कि सलमान खान बिरयानी खाने के शौकीन हैं। पूरी बॉलीवुड में उनके घर की बिरयानी काफी फेमस है। लंदन ड्रीम्स की शूटिंग के दौरान वो लंदन में रुके थे। वो और पूरी टीम कॉन्टिलेंटल खाने से बोर हो गए थे। तो उन्होंने बिरयानी बनवाने के लिए मुंबई से अपने कुक को लंदन बुलवाया था। ये किस्सा भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

Bollywood Tadka


3. ब शोले रिलीज हुई तो सलमान और अरबाज खान स्कूल में पढ़ाई करते थे। उन्होंने खुद इस बात खुलासा किया था कि जब वो स्कूल में थे तो शोले का प्रीमियर होना था। उनके पिता सलीम खान उन्हें स्कूल की ड्रेस में ही प्रीमियर में ले गए थे। बता दें, उस फिल्म की स्टोरी को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था।

Bollywood Tadka

4. सलमान से जुड़ा एक किस्सा काफी चर्चा में रहता है। वो है सलमान के साथ हीरोइन की पहली फिल्म करना। कहा जाता है कि सलमान के साथ जो भी एक्ट्रैस डेब्यू करती है वो बॉलीवुड में हिट नहीं हो पाईं. जिनमें भाग्यश्री, चांदनी ,स्नेहा उल्लाल, भूमिका चावला, जरीन खान और डेजी शाह हैं। इन सभी एक्ट्रैस ने सलमान के साथ पहली फिल्म की हैं।  


 

:

salman khanunknown factsbirthday special

loading...