main page

मरने से पहले संजय दत्त के लिए कुछ एेसा कर गई उनकी ये फैन, सुन रह जाएंगे दंग

Updated 08 March, 2018 12:25:11 PM

बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार होते हैं। वह उन्हें महंगे से महंगे तोहफे भेजते हैं, उनके घर के सामने घंटों खड़े होते हैं कि उनकी एक झलक उन्हें मिल जाए लेकिन संजय दत्त की एक फैन ने तो कुछ ऐसा कर दिया जिससे सब हैरान हैं। दरअसल, मुंबई की निशि हरीश्चंद्र त्रिपाठी ने तो मौत के बाद अप

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स के लिए उनके फैंस कुछ भी करने को तैयार होते हैं। वह उन्हें महंगे से महंगे तोहफे भेजते हैं, उनके घर के सामने घंटों खड़े होते हैं कि उनकी एक झलक उन्हें मिल जाए लेकिन संजय दत्त की एक फैन ने तो कुछ ऐसा कर दिया जिससे सब हैरान हैं। दरअसल, मुंबई की निशि हरीश्चंद्र त्रिपाठी ने तो मौत के बाद अपनी सारी संपत्ति ही संजय दत्त के नाम कर दी।

Bollywood Tadka

संजय दत्त को इस बात की भनक तक नहीं थी लेकिन 29 जनवरी को पुलिस ने उन्हें कॉल कर सारी बात बताई। वह उस वक्त कोलकाता में एक फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने गए थे जब पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि निशि नाम की महिला की 62 साल की उम्र में डेथ हो गई है। उन्होंने 15 जनवरी, 2018 को बीमारी के चलते अंतिम सांस ली थी। वह आपकी बहुत बड़ी फैन थी। इसी वजह से वह अपनी सारी संपत्ति आपके नाम कर गई है।

Bollywood Tadka

संजय ये सुनकर हैरान रह गए क्योंकि वह न ही इस महिला को पहचानते थे और न ही कभी मिले थे। संजय ने कहा,मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं, शॉक्ड हूं लेकिन मैं उनके लॉकर,बैंक अकाउंट या संपत्ति में से कुछ भी नहीं लूंगा।

Bollywood Tadka

निशि के ऐसा करने से उनके परिवार वाले भी सकते में हैं। निशि ने एक पत्र लिखा था जो उनकी मौत के बाद सामने आया है जिसमें उन्होंने मरने के बाद अपना सब कुछ संजय दत्त को देने की इच्छा जताई है। उन्होंने नॉमिनी के तौर पर संजय दत्त का नाम और उनका एड्रेस दिया है। हालांकि,संजय ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा,वालकेश्वर ब्रांच को एक लैटर लिखा है जिसमें उन्होंने इस बैंक में जमा निशि की सारी कीमती वस्तुएं और पैसा उनके परिवार को देने की इच्छा जताई है।
 

:

Sanjay DuttFanNishi Harishchandra Tripathi

loading...