main page

Bigg Boss से बेघर हुई सपना चौधरी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर किया बड़ा खुलासा

Updated 30 November, 2017 09:29:23 AM

: रियालिटी शो बिग बॉस 11 में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हाल ही में घर से बेघर हो गई है। घर से बाहर आने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर पहली बार सपना  फेसबुक पर लाइव चैट के जरिए अपने फैंस से जुड़ीं। फेसबुक लाइव पर आईं सपना ने सबसे पहले तो अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि लगातार 7 हफ्तों से नॉमिनेट होने के बाद भी आप लोगों के वोटों ने मुझे बचाया।

मुंबई: रियालिटी शो बिग बॉस 11 में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी हाल ही में घर से बेघर हो गई है। घर से बाहर आने के बाद अपने फेसबुक अकाउंट पर पहली बार सपना  फेसबुक पर लाइव चैट के जरिए अपने फैंस से जुड़ीं। फेसबुक लाइव पर आईं सपना ने सबसे पहले तो अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि लगातार 7 हफ्तों से नॉमिनेट होने के बाद भी आप लोगों के वोटों ने मुझे बचाया। सपना ने कहा कि ये एक ऐसा सपोर्ट है जिसके लिए मैं केवल अपने फैंस का शुक्रिया अदा कर सकती हूं। ये एक ऐसी चीज जिसे केवल लिया जा सकता है और कभी लौटाया नहीं जा सकता।

इसी लाइव के दौरान सपना ने एक फैन के सवाल के जवाब में कहा कि फिलहाल उन्हें बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए कोई प्रस्ताव नहीं मिला है औऱ अगर उन्हें ऐसा कोई प्रस्ताव मिलता है तो वो इस्के बारे में अपने फैंस को जरूर बताएंगी। 

:

sapna ChaudharyBigg Boss 11wild card entry

loading...