main page

इस मॉडल की आंखों के है कई दिवाने, नशीली आंखे कर देगी मदहोश

Updated 09 April, 2017 10:13:19 AM

अमेरिकन मॉडल सारा मैकडैनियल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं

लंदन: अमेरिकन मॉडल सारा मैकडैनियल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सारा को जो भी देखता है बस देखते रह जाता है और इसकी वजह से उनकी आंखों का यूनिक कलर। पेशे से मॉडल सारा मैकडैनियल वैसे बेहद ही खूबसूरत हैं लेकिन वो अपनी खूबसूरती नहीं बल्कि आंखों के कारण लोगों के बीच काफी पापुलर हो रही हैं।

सारा की दोनों आंखों का कलर अलग-अलग है। उनकी एक आंख का रंग भूरा तो दूसरी आंख का रंग हल्का नीला है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि सारा प्लेब्वॉय मैगजीन की कवर गर्ल भी रह चुकी है और खास बात ये है कि वह इस मैगजीन की पहली न्यूड मॉडल भी हैं। इसी के साथ ही सारा कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर उनकी तस्वीरें इस बात का सबूत देती हैं। 

:

sarah mcdanielseyes colour

loading...