main page

सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' की अनीता भाभी बचपन में दिखती थी एेसी

Updated 10 April, 2017 01:33:52 PM

टी.वी. सीरियल ''भाबी जी घर पर हैं'' में अनीता भाभी जल्द ही शो छोड़ सकती हैं।

मुंबई: टी.वी. सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में अनीता भाभी जल्द ही शो छोड़ सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सौम्या का शो के साथ कॉन्ट्रैक्ट पूरा हो चुका है और अपने किरदार से ऊब जाने की वजह से वे इसे रि-न्यू नहीं करवाना चाहती हैं। सौम्या का जन्म 3 नवंबर, 1984 को भोपाल में हुआ था। 

उज्जैन के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की। सौम्या के पिता बी.टंडन विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन में इंग्लिश डिपार्टमेंट के एचओडी रह चुके हैं। वे शेक्सपियर लिटरेचर के एक्सपर्ट भी रहे हैं। सौम्या ने पहला टीवी शो साल 2006 में किया था। इस शो का नाम था 'ऐसा देश है मेरा' और इसमें सौम्या ने रस्टी देओल का किरदार निभाया था। बतौर होस्ट वे शाहरुख खान के साथ रियालिटी शो 'जोर का झटका' में नजर आईं। 

बता दें कि फिल्म 'जब वी मेट' में वह करीना की बहन बनी थी। पिछले साल दिसंबर में खबरें आई थी कि सौम्या ने अपने बैंकर ब्वॉयफ्रेैड सौरभ देवेंद्र सिंह से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। गौरतलब है कि सौम्या पिछले 10 साल से सौरभ को डेट कर रही थीं। सौरभ उनके लिए दोस्त और गाइड दोनों हैं। कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के करीब आए। यह कपल मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
 

:

Saumya Tandonchildhood picsBhabhi Ji Ghar Par Hai

loading...