main page

PHOTOS: तैमूर-मीशा से श्रीदेवी की बेटियों तक, दीवाली पर ऐसा था Star Kids का अंदाज

Updated 20 October, 2017 01:25:36 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तैमूर से लेकर मीशा तक, आहिल से लेकर जाह्नवी कपूर तक  स्टार किड्स ने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाया। जिसमें सभी बेहद खुश नजर आए। हम आपको उनकी दिवाली के सैलिब्रेट की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। जो स्टार ने सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में तैमूर से लेकर मीशा तक, आहिल से लेकर जाह्नवी कपूर तक  स्टार किड्स ने परिवार के साथ त्योहार का जश्न मनाया। जिसमें सभी बेहद खुश नजर आए। हम आपको उनकी दिवाली के सैलिब्रेट की कुछ तस्वीरें दिखाएंगे। जो स्टार ने सोशल साइट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। 

Bollywood Tadka

सलमान खान ने भांजे आहिल के साथ दिवाली मनाई। उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा ने इंस्टाग्राम पर बेटे आहिल का एक वीडियो भी शेयर किया है।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

तैमूर अली खान ने दिवाली के मौके पर मासी करिश्मा कपूर से मिलने उनके घर गए। इससे पहले उन्होंने अपने नानी घर में भी खूब मौज मस्ती की जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं।

Bollywood Tadka

वहीं मीशा कपूर अपने पापा शाहिद कपूर और मां मीरा के साथ दिवाली के दिन आउटिंग पर निकलीं और फैमिली लंच इंज्वॉय किया। शाम में मीशा कपूर क्यूट लहंगे में नजर आईं। रंगोली के पास जब वह झूम रही थीं तो पापा शाहिद उनके इस पल को कैमरे में कैद करने से खुद को रोक न सके।

Bollywood Tadka
 करण जौहर के जुड़वा बच्चों- यश और रूही की ये पहली दिवाली थी। आलिया भट्ट ने उनकी एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह दादी की गोद में नजर आ रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके इस सेलिब्रेशन में नजर आए।

Bollywood Tadka

जेनेलिया और रितेश देशमुख के छोटे बेटे राहिल दिवाली के मौके पर निशिका लुल्ला के डिजाइनर ट्रेडिश्नल आउटफिट में नजर आए।
Bollywood Tadka

अराध्या ने पूरे परिवार के साथ दिवाली के मौके पर साथ में पूजा की। ऐश्वर्या राय के पिता के निधन की वजह से इस साल बच्चन परिवार ने भी त्योहार पर कोई पार्टी नहीं की।

Bollywood Tadka

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपनी तीनों बच्चों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Bollywood Tadka

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने मां श्रीदेवी और पापा बोनी कपूर के साथ दिवाली मनाई।

Bollywood Tadka

न्यासा और युग के साथ अजय देवगन और काजोल की यह तस्वीर बेहद प्यारी है। 


 
 

:

taimur ali khanmishayashroohiAaradhya Bachchancelebrated diwalilatest pictures

loading...