बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया वो भी दही-हांडी फोड़ कर।
17 Aug, 2017 11:36 AMमुंबई: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया वो भी दही-हांडी फोड़ कर। शाहरुख दही-हांडी मटकी को फूड़ते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। इस सेलीब्रेशन की शाहरुख खान की वीडियो वायरल हो गई है।
(photo varinder chawla)
शाहरुख इस वीडियो में किसी के कंधे पर बैठकर मटकी फोड़ते दिख रहे हैं। जन्माष्टमी के साथ-साथ शाहरुख ने स्वतंत्रता दिवस का भी जश्न मनाया। वीडियो में तीन रंग के गुब्बारों को साफ देखा जा सकता है। इस पूरे जश्न में अबराम भी शामिल थे लेकिन तस्वीरों और वीडियो से वो गायब हैं।