main page

शाहरुख के बेटे अबराम ने सोशल साईट पर मचाई सनसनी, Girls गैंग के साथ दिखे

Updated 10 January, 2017 10:03:33 PM

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अबराम अपने क्यूट लुक के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे अधिक ...

मुंबई- बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे अबराम अपने क्यूट लुक के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे अधिक चर्चित स्टारकिड्स में से एक हैं। 27 मई 2013 को सरोगेसी के जरिए जन्मे अबराम शुरुआत से ही लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हाल ही में अबराम की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। अबराम  अपनी बहन सुहाना की दोस्तों के बीच बैठे फोटो में काफी क्यूट लग रहे हैं।

अबराम गर्ल गैंग के साथ काफी क्यूट पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अपने पापा किंग खान की तरह वो आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। अबराम के क्यूट एक्सप्रेशन वाली यह फोटो उनके एक फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। इससे पहले अबराम एक क्रिसमस ट्री को लेकर चर्चा में थे। 

दरअसल, शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के लिए एक शानदार ट्री हाउस डिजाइन करवाया था। शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने ये खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ ही दो तस्वीरें भी शेयर की थी। इस तस्वीर में अबराम घर के अंदर नजर आ रहे हैं।  अबराम के इस ट्री हाउस में एंट्री करने के लिए लकड़ी की सीढियां लगाई गई हैं। घर के अंदर भी काफी जगह है। इसमें प्ले एरिया बनाया गया है। साथ ही एक हिस्सा है जहां अबराम के खिलौने रखे गए हैं। 
 

:

Shahrukh Khanabram khanBollywood

loading...