main page

शशि कपूर को पाकिस्तान के पेशावर में मोमबत्ती जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

Updated 07 December, 2017 09:38:54 AM

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के निधन पर उनके पैतृक घर के बाहर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जुलूस का आयोजन किया गया। शशि कपूर का पैतृक घर पाकिस्तान

पेशावर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर के निधन पर उनके पैतृक घर के बाहर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्ती जुलूस का आयोजन किया गया। शशि कपूर का पैतृक घर पाकिस्तान के पेशावर शहर के ऐतिहासिक कैसर खवानी बाजार के करीब मौजूद है।

ख़ैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के अंदरूनी इलाके धोकी नालबंदी में मौजूद कपूर हवेली का निर्माण कपूर के दादा दीवान बाशेश्वरनाथ सिंह कपूर ने 20वीं शताब्दी के शुरुआती दिनों में कराया था। वह इसी शहर में रहते थे।

सांस्कृतिक विरासत परिषद (सीएचसी) खैबर-पख्तुनख्वा ने हिंदी सिनेमा स्टार शशि कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते 4 दिसंबर को शशि कपूर 79 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

इस श्रद्धांजलि समारोह में सिनेमा प्रेमियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक नामचीन लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कपूर परिवार के अलावा अभिनेता दिलीप कुमार, शाहरुख खान, विनोद खन्ना, अमजद खान और अनिल कपूर की जड़े भी पेशावर से जुड़ी हैं।

:

Shashi KapoorcandlesPakistanPeshawar

loading...