main page

B'DAY SPCL: शिल्पा शेट्टी का बचपन से अब तक इतना बदला लुक, कभी दिखती थी एेसी

Updated 08 June, 2017 12:26:31 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी का आज बर्थडे है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी का आज बर्थडे है। वह 42 साल की हो गई है। उनका जन्‍म 8 जून, 1975 को मेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था। शिल्पा आज एक्ट्रैस के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी जानी जाती हैं।

Bollywood Tadka

वैसे, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार लिम्का ब्रांड के लिए मॉडलिंग की थी।

Bollywood Tadka

शिल्पा शेट्टी की जिंदगी के दो विवाद हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक जब वे साल 2007 में रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' की कंटेस्टेंट थीं, तब हॉलीवुड एक्ट्रैस और मॉडल जेड गुडी ने उन पर नस्लीय टिप्पणी की थी।

Bollywood Tadka

हालांकि, शिल्पा ने यह शो जीतकर विदेश में भारत का परचम फहराया था। दूसरा विवाद शिल्पा के साथ तब जुड़ा जब 2007 में ही मुंबई में आयोजित एड्स अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने उन्हें स्टेज पर Kiss किया था। इसके बाद शिल्पा को काफी क्रिटिसाइज किया गया।

Bollywood Tadka

बता दें कि शिल्पा ने 22 नवंबर, 2009 को लंदन बेस्ड बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी।  दोनों की मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के दौरान हुई। राज ने शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने में मदद की। इसी दौरान दोनों ने डेटिंग करना शुरू किया और 2009 में शादी की। दोनों की शादी को 8 साल हो गए हैं और उनका एक बेटा विआन भी है। शिल्पा की ये पहली और राज की दूसरी शादी थी। 

Bollywood Tadka

शिल्पा आज भले ही बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड की खूबसूरत लेडीज में से एक हैं, लेकिन 90 के दशक और साल 2000 के बाद की फोटोज शिल्पा के दो अलग-अलग चेहरे दिखाती हैं। कहा जाता है कि फिल्मों में सक्सेस पाने के लिए शिल्पा ने प्लास्टिक सर्जरी कराई थी। उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि दो बार अपनी नाक की सर्जरी कराई है। हालांकि, खुद शिल्पा ने हमेशा इस बात को गलत बताया है। कहा तो यहां तक जाता है कि प्लास्टिक सर्जरी कराने के बाद शिल्पा की खूबसूरती बढ़ गई थी।

Bollywood Tadka

:

Shilpa shettychildhood pics

loading...