main page

इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी को डंस करना पड़ा महंगा, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Updated 05 June, 2018 10:05:15 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की है। दरअसल, शिल्पा की फ्रेंड ने उन्हें इफ्तार पार्टी में इनवाइट किया था। वहीं शिल्पा रविवार को अपनी फ्रेंड की इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में बहुत सारे स्वीट डिश थे। जिसमें फैनी, मालपुवा, फलू

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की है। दरअसल, शिल्पा की फ्रेंड ने उन्हें इफ्तार पार्टी में इनवाइट किया था। वहीं शिल्पा रविवार को अपनी फ्रेंड की इफ्तार पार्टी में शामिल हुई थीं।

Bollywood Tadka

इस पार्टी में बहुत सारे स्वीट डिश थे। जिसमें फैनी, मालपुवा, फलूदा केक और अफलातून शामिल थे।  अफलातून खाते समय सभी एक्साइटेड हो गए। तभी अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' का गाना बजने लगता है और वे सभी डांस करने लगते हैं। जिसे लेकर अब शिल्पा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। 

Bollywood Tadka

इफ्तार पार्टी में गाना बजने से कई लोग नाराज हो गए और लोगों का कहना है कि 'शिल्पा को इफ्तार पार्टी में थोड़े सम्मान से पेश आना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा- ये इफ्तार पार्टी है या किटी पार्टी? ये इफ्तार टेबल पर क्यों डांस कर रहे हैं? कृप्या थोड़ा सम्मान दिखाएं।'

Bollywood Tadka

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि 'शिल्पा शेट्टी, मुझे माफ करिए लेकिन ये पोस्ट कर तुमने मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है।' एक और यूजर ने लिखा कि 'इफ्तार पार्टी में महिलाओं के सिर पर कपड़ा होना चाहिए और पार्टी में गाना या डांस नहीं होता।'

Bollywood Tadka

बता दें कि कुछ लोग ऐसे भी नजर आए जिन्होंने शिल्पा शेट्टी का बचाव किया। उनका कहना है कि 'हर चीज में धर्म का एंगल लाना सही नहीं है।' शिल्पा पहले भी एक बार अपने बेटे के जन्मदिन पर आश्रम में केले बांटने पर ट्रोल हो चुकी हैं।

 

:

Iftar partyshilpa shettytrolledvideoinstagram

loading...