main page

OOPS: जब शिल्पा शेट्टी के लिए लंबा गाउन बना मुसीबत, फिर हुआ कुछ ऐसा

Updated 29 July, 2017 03:42:08 PM

इंडियन काउचर वीक (ICW) नई दिल्ली में चल रहा है जहां कई सेलेब्स देखने को मिले। बीते दिन एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी रैम्प पर वॉक करने पहुंची थी। उन्होंने डिजाइनर

मुंबई: इंडियन काउचर वीक (ICW) नई दिल्ली में चल रहा है जहां कई सेलेब्स देखने को मिले। बीते दिन एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी रैम्प पर वॉक करने पहुंची थी। उन्होंने डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के लिए रैम्पवॉक किया। लेकिन शिल्पा का लंबा डिजाइनर गाउन उनके लिए मुसीबत बन गया। 

Bollywood Tadka


गाउन काफी लंबा था जिस कारण उनके पैरों में ऐसा उलझा कि शिल्पा के लिए चलना मुश्किल हो गया था। जैसे-तैसे शिल्पा ने अपने गाउन को संभाला और मुस्कराते हुए रैम्पवॉक पूरा किया।  

Bollywood Tadka

लेकिन मोनीषा के साथ रैम्प पर आने से पहले फिर उनके गाउन ने उन्हें परेशान किया। डिजाइनर मोनीषा को बैठकर शिल्पा का गाउन एडजस्ट करना पड़ा। इसके बाद दोनों ने साथ में रैम्प किया।

Bollywood Tadka

इंडियन काउचर वीक (ICW) में एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी ट्रेडिशनल लुक में दिखी। दीया डिजाइनर अंजू मोदी के डिजाइनर आउटफिट में रैम्प पर उतरी। रैम्प पर वे घूंघट में दुल्हन के लिबाज में आई थी।

:

shilpa shettymonisha jaisingindia couture

loading...