main page

PICS: बिना इजाजत लिए एक्ट्रैस के साथ किया था रेप सीन, विवादों में घिरा डायरेक्टर

Updated 05 December, 2016 03:23:58 PM

फिल्मों में वैसे तो रेप सीन आमतौर पर देखने को मिल जाते है। लेकिन क्या आपको पता है कई...

लंदन- फिल्मों में वैसे तो रेप सीन आमतौर पर देखने को मिल जाते है। लेकिन क्या आपको पता है कई बार यह सीन धोखे से लिए जाते है। ऐसा ही कुछ हुआ हॉलीवुड की एक्ट्रैस मारिया शिनाइडर के साथ। दरअसरल, फिल्म 'लास्ट टैंगो इन पैरिस' के डायरेक्टर बर्नार्डो बर्टोलुची एक इंटरव्यू के वायरल होने के बाद विवादों में घिर गए हैं। इस इंटरव्यू में बर्नार्डो ने माना था कि उन्होंने अपनी फिल्म में ली ऐक्ट्रैस मारिया शिनाइडर की मंजूरी लिए बिना ही रेप सीन शूट किया था। विडियो के वायरल होने के बाद अब कई ऐक्टर्स ने बर्नार्डो का विरोध किया। असल में बर्नार्डो का यह इंटरव्यू साल 2013 का है। जिसमें उन्होंने माना है कि लास्ट टैंगो इन पैरिस फिल्म की ऐक्ट्रैस मारिया को नहीं पता था कि फिल्म में उन्हें रेप सीन करना है। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि सीन असली लगे और मारिया असल रिऐक्शन दें। मारिया का साल 2011 में ही निधन हो चुका है। अमेरिकन ऐक्ट्रैस जेसिका मिशेल ने इसका विरोध करे हुए कहा 'वे सभी लोग जिन्हें यह फिल्म पसंद हैं, आप एक 19 साल की लड़की को 48 साल के आदमी से रेप होते हुए देख रहे हैं। डायरेक्टर ने यह रेप प्लान किया। मैं वाकई बहुत भद्दा महसूस कर रही हूं।' वहीं क्रिस ऐवांस ने ट्वीट किया 'बर्नार्डो को जेल में होना चाहिए।'
:

RAPEMaria SchneiderhollywoodLast Tango In Parisbertolucci

loading...