main page

30 साल की हुई बॉलीवुड एक्ट्रैस, देखें बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरें

Updated 03 March, 2017 10:51:46 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।   श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था।  शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी श्रद्धा ने आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रद्धा कपूर आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।   श्रद्धा का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था।  शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी श्रद्धा ने आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।  आज जन्मदिन के मौके पर कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। उन्हें कभी फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म से निकाल दिया था। दरअसल संजय लीला भंसाली ने श्रद्धा को अपनी फिल्म 'माई फ्रैंड पिंटो' से निकाल दिया था और फिल्म में उनकी जगह कल्कि को साइन कर लिया था। श्रद्धा को इस बात का काफी बुरा लगा था और इस बात को लेकर वो तीन दिनों तक रोईं थीं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा शुरुआत से ही एक्ट्रैस बनना चाहती थीं। ग्रैजुएशन के लिए उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। लेकिन इसी बीच प्रोड्यूसर अंबिका हिंदुजा ने उन्हें फिल्म 'तीन पत्ती' में साइन किया और श्रद्धा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

श्रद्धा कपूर ने 'तीन पत्ती' के बाद डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा की फिल्म, 'लव का द एंड' (2011) की, लेकिन उन्हें असली पहचान मिली मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'आशिकी 2' से। इस फिल्म के लिए उन्होंने यशराज प्रोडक्शन के साथ किया गया तीन फिल्मों का करार तोड़ दिया था। दरअसल, जब श्रद्धा ने 'लव का द एंड' की थी, तब यशराज के साथ दो और फिल्मों का करार किया था, जिनमें से एक अर्जुन कपूर स्टारर 'औरंगजेब' भी थी। हालांकि, जब उन्हें 'आशिकी 2' के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने यशराज के साथ किया करार तोड़ दिया। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

श्रद्धा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'हसीना द क्वीन' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' में काम कर रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा फिल्म 'एक विलेन' और 'हैदर', 'ABCD 2', 'बागी', 'रॉक ऑन-2', 'ओके जानू', फिल्मों से ऑडियंस की वाहवाही लूट चुकी हैं।
 

:

shraddha kapoorbirthday

loading...