बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं।
31 Jul, 2017 02:23 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोनम कपूर ब्वॉयफ्रैंड आनंद आहूजा के साथ इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं।
सोनम कपूर ने यहां पर कल आनंद आहूजा का बर्थडे भी सैलिब्रेट किया। सोनम ने आनंद को ऐसा गिफ्ट दिया जिसे उन्होंने अब तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट करार दिया। सोनम कपूर ने आनंद को ये sports साइकिल गिफ्ट की है जिसे पाकर वो बहुत खुश हैं। आनंद ने अपने इंस्टा पर इसकी वीडियो भी पोस्ट की।
इतना ही नहीं सोनम ने जाने माने स्पोर्ट्समैन Nigel Sylvester के साथ आनंद की मीटिंग भी कराई। इसकी कुछ तस्वीरें सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। आपको बता दें कि सोनम और आनंद अक्सर ही साथ देखे जाते हैं लेकिन दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है।