main page

बेटी सोनम की शादी के बाद पापा अनिल कपूर ने किए 3 ट्वीट, इन खास लोगों का किया शुक्रिया अदा

Updated 10 May, 2018 01:13:33 PM

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को बिजनेसमेन आनंद अहूजा के साथ शादी कर नए जीवन की शुरुअात की है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज अभी भी सोशल साइट पर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। हाल ही में अनिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से 3 ट्वीट करके कुछ खास लोगों को शुक्रिया अदा किया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर 8 मई को बिजनेसमेन आनंद अहूजा के साथ शादी कर नए जीवन की शुरुअात की है। शादी की तस्वीरें और वीडियोज अभी भी सोशल साइट पर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में अनिल ने अपने ट्विटर अकाउंट से 3 ट्वीट करके कुछ खास लोगों को शुक्रिया अदा किया है। 

Bollywood Tadka


पहले ट्वीट में अनिल ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया है कि उन्होंने सोनम की शादी के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी। अनिल ने ट्वीट में लिखा है, हमारा परिवार सोनम की शादी को धूम-धाम से मना पाया क्योंकि मुंबई पुलिस ने लगातार अपना सपोर्ट बनाये रखा। इस सहायता के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Bollywood Tadka

दूसरे ट्वीट में अनिल ने वेडिंग प्लानर कम्पनी का धन्यवाद लिखा है, जिसने सोनम की शादी को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने लिखा है, आपका धन्यवाद कि आपने मेरी बेटी की शादी एक दम उस तरह से कराई, जैसे वो करना चाहती थी। आपने अपनी मेहनत से उसके सपनों को साकार करके दिखाया।

Bollywood Tadka


तीसरे ट्वीट में अनिल ने मीडियावालों को धन्यवाद कहा है कि उन्होंने लगातार सोनम की शादी की खबरें कपूर खानदान के फैंस तक पहुंचाईं। उन्होंने ने लिखा ‘मैं मीडिया को भी बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहूंगा कि वो अपनी खबरों से हमारी खुशियों का हिस्सा बने। आप लोगों का काम सराहनीय रहा।

Bollywood Tadka

बता दें कि सोनम कपूर ने शादी के तुरंत बाद ही इंस्टाग्राम पर अपना नाम सोनम कपूर से ‘सोनम कपूर आहूजा’ कर लिया है। 

:

sonam kapooranand ahujaweddinganil kapoorshare tweetsthanksmumbai policemediawedding planner

loading...