main page

गरदन में नहीं बल्कि हाथ में सोनम ने पहना मंगलसूत्र, पति आनंद से है गहरा CONNECTION

Updated 18 May, 2018 11:20:50 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने हाथ पर दूसरी ज्वैलरी के साथ कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पहना हुआ है। मंगलसूत्र पर लगे डायमंड पेंडेंट का सोनम के पति आनंद आहूजा से खास कनेक्शन है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप पेंडेंट की शेप पर गौर करेंगे तो पाएंगे की ये leo राशि की शेप को दर्शाता है। सोनम की राशि जैमिनी है और आनंद आदूजा की leo। जिससे साफ हो जाता है कि सोनम के इस कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर पति आनंद की राशि का पेंडेंट बना हुआ ह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने हाथ पर दूसरी ज्वैलरी के साथ कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पहना हुआ है। मंगलसूत्र पर लगे डायमंड पेंडेंट का सोनम के पति आनंद आहूजा से खास कनेक्शन है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आप पेंडेंट की शेप पर गौर करेंगे तो पाएंगे की ये leo राशि की शेप को दर्शाता है। सोनम की राशि जैमिनी है और आनंद आदूजा की leo। जिससे साफ हो जाता है कि सोनम के इस कस्टमाइज्ड मंगलसूत्र पर पति आनंद की राशि का पेंडेंट बना हुआ है, जो कि इसे सबसे खास बनाता है।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि शादी के बाद सोनम ने अपने नाम के आगे आहूजा सरनेम लगाया है। उनके इस फैसले की आलोचना की जा रही है। लोग उनके फेमिनिज्म को सपोर्ट करने पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन कम ही लोगों ने यह नोटिस किया कि आनंद ने भी शादी के बाद इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदला लिया है। अब उनका नाम आनंद एस आहूजा है। यानी आनंद सोनम आहूजा।

 

Bollywood Tadka


एक अखबार से बातचीत में सोनम ने कहा- किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन मैं हमेशा लंदन में ही रहती हूं। मैं वहां 4-5 महीने रहती हूं। बाकी समय मैं मुंबई में गुजारती हूं। आगे भी ऐसा ही होने वाला है। मैं पिछले 2 साल से मुंबई और लंदन के चक्कर लगा रही हूं। मेरी जिंदगी में ज्यादा बदलाव नहीं होने वाला। पिछले दो साल से जो होता आया है, वही आगे भी होता रहेगा। 

:

sonam kapooranand ahujamangalsutra

loading...